logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: शहर में बिजली कड़कने के साथ हुई बारिश, गिरे ओले, मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों पर भरा पानी


यवतमाल: शहर में सोमवार को वज्रपात के साथ तेज बारिश के साथ छिटपुट ओलावृष्टि भी हुई। परिणामस्वरूप, शहर भर में कई जगह जलजमाव हो गया।

जुलाई माह में जिले में जमकर बारिश हुई। कई इलाकों में भारी बारिश भी हुई। परिणामस्वरूप फसलों का भारी नुकसान हुआ। मकान गिरने से कई लोगों की जान पर बन आई। 

इसी बीच अगस्त के महीने में बारिश ने दस्तक दे दी इससे खेतों में छिड़काव एवं अन्य कृषि गतिविधियों में तेजी आई। इस समय जहां फसलें पूरी तरह से लहलहा रही हैं वहीं आज दोपहर बाद बादल छा गए और आकाशीय बिजली गिरी। इसके बाद जोरदार बारिश हुई. छिटपुट ओलावृष्टि भी हुई। इस बारिश के कारण देखते ही देखते शहर की सड़कों पर पानी भर गया।

रक्षाबंधन का त्योहार होने के कारण बाजार में काफी भीड़ थी। बारिश के कारण देखा गया कि शहरवासियों के साथ-साथ दुकानदारों की भी अच्छी खासी भागदौड़ करनी पड़ी।