logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

शौच पर गए किसान पर बाघ का हमला, गंभीर रूप से जख्मी का अस्पताल में इलाज जारी


यवतमाल: शौच करने गए एक मजदूर पर बाघ ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे वाणी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त घटना तहसील के नीलापुर (ब्राह्मणी) में गुरुवार की सुबह चार बजे के बीच हुई। घायल मजदूर का नाम उमेश पासवान (35) है, वह बिहार का रहने वाला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीलापुर क्षेत्र में हाईटेंशन विद्युत लाइन का कार्य चल रहा है। यहां कई दूसरे राज्यों से आये कर्मचारी काम करते हैं। कुछ मजदूर गांव के पास ही खेत में झोपड़ी बनाकर परिवार सहित रहते हैं। आज सुबह करीब 4 बजे उमेश पासवान शौच के लिए खेत में गए थे। इसी बीच नीचे बैठे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बाघ ने उमेश की गर्दन पर अपने पंजों से हमला कर दिया। बाघ के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाघ के हमले के दौरान उमेश की चीख निकल गई। इतने में क्षेत्र के लोग दौड़े चले आए। लोगों को देख बाघ वहां से भाग निकला। मौके पर उमेश गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उन्हें तुरंत इलाज के लिए वाणी के लोढ़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।