logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: पैनगंगा तलहटी गिरा सीमेंट ले जा रहा ट्रक, मराठवाड़ा सीमा पर हुआ हादसा, ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल


यवतमाल: विदर्भ-मराठवाड़ा को जोड़ने वाले पैनगंगा नदी के पुल से एक ट्रक नदी में गिर गया. यह दर्दनाक हादसा शनिवार शाम धनोडा और माहुर के बीच हुआ। इस हादसे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

केटीसी कंपनी का ट्रक माहुर के रास्ते सीमेंट लेकर यवतमाल जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि माहुर की सीमा में पैंगंगा नदी पर बने संकरे पुल पर आते ही ट्रक अनियंत्रित हो गया और पुल से सीधे नदी की तलहटी में जा गिरा। हादसे के बाद हुई तेज आवाज के कारण स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के समय ट्रक में चालक के अलावा कोई नहीं था। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

चालक ट्रक के केबिन में दब गया। एनसीपी अजित पवार ग्रुप के महाराष्ट्र प्रदेश सचिव प्रवीण जयसवाल और माहुर के सामाजिक कार्यकर्ता विनोद भारती ने तत्काल जेसीबी लाकर राहत कार्य शुरू किया. अथक प्रयास के बाद ट्रक ड्राइवर को केबिन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।  

विदर्भ-मराठवाड़ा को जोड़ने वाला यह ऐतिहासिक पुल लगातार उपेक्षित है। पिछले कई महीनों से पुल पर रेलिंग नहीं है। कई बार अखबारों में खबरें छपने के बावजूद पुल की मरम्मत नहीं करायी जा रही है।