logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी जोरदार टक्कर; एक मजदूर की मौत, दो मामूली रूप से घायल, देवधारी घाट के पास हुई घटना


यवतमाल: राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर हादसों का सिलसिला जारी है। हादसों में मरने वालों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। लेकिन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण विभाग इस संबंध में कदम उठाने में विफल साबित हो रहा है।

इसी तरह बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 44 से ईंट लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में ट्रैक्टर चालक के पास बैठे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ड्राइवर और दो अन्य कर्मचारी मामूली रूप से घायल हो गए. यह घटना वड़की पुलिस स्टेशन के अंतर्गत देवधारी घाट के पास हुई।

मृतक का नाम दिनेश गोपालराव सोयम (24) है। वह रालेगांव तहसील में एकुरली के सारंग शिरपुरे के स्वामित्व वाले ट्रैक्टर में पांढरकवाड़ा में कोंगारा से एकुरली लौट रहा था। देवधारी घाट के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मजदूर दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि ड्राइवर अभय गजानन कुटे और सुरेश वसंतराव बालंद्रे को मामूली चोटें आईं।

हादसे की जानकारी मिलते ही वडकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पंचनामा कर घायलों को तुरंत करंजी के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर और ट्रॉली दो टुकड़ों में बंट गए और इसी के चलते ईंटों के नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई।