logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

रेत परिवहन कर रहे ट्रक ने 20 गायों को कुचला, तीन की मौत, 9 गंभीर रूप से घायल


यवतमाल: नेर के शिरसगांव के पास रेत तस्करी कर रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने 20 गायों को कुचल दिया, जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई और 9 गंभीर रूप से घायल हो गईं। चालक के वाहन से नियंत्रण खोने की वजह से यह हादसा हुआ. गायों को उड़ाने के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

ट्रक बाभुलगांव के शांतनु गावंडे का होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने अनुमान लगाया कि ट्रक में रेत भरी होने से कारण ब्रेक नहीं लगाया। साथ ही चालक के नशे में धुत होने की भी जानकारी है। पुलिस को सूचना देने के बाद नागरिक घायल गायों को उपचार के लिए ले गए। नेर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।