logo_banner
Breaking
  • ⁕ TCS नासिक केस में बड़ा खुलासा: चार्जशीट में जाकिर नाइक का नाम, 'इस्लाम ऐप' और ऑफिस की पैंट्री में अश्लील हरकत ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर के कैंसर अस्पताल से फिरौती की मांग; "1.23456 बिटकॉइन दो, वरना डेटा गया" ⁕
  • ⁕ अंबाझरी में दिनदहाड़े 7.30 लाख की लूट, मनी एक्सचेंज कंपनी के मैनेजर पर मिर्च पाउडर फेंककर चाकू से हमला... ⁕
  • ⁕ Nagpur: फेसबुक पर फर्नीचर खरीदने के नाम पर छात्रा से हुई 1 लाख 32 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से दो की मौत


यवतमाल -यवतमाल जिले के दिग्रस तहसील में गणपति विसर्जन के दौरान 2 किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। गणपति विसर्जित करने के बाद ये दोनों किशोर मूर्ति ठीक से पानी में डूबी है या नहीं ये देखने के लिए गए तभी दोनों पानी में डूब गए। महागांव में गणपति विसर्जन के दौरान 2 किशोर हादसे का शिकार हो गए। महागाव में सभी जगह गणपति विसर्जन का उत्साह था उसी दौरान ये हादसा हुआ। गांव के ही 17 वर्षीय  गोकुल टेटर और सोपान  गावंडे अपने अन्य दोस्तों के साथ  गणपति विसर्जन के लिए गए थे। मूर्ति विसर्जित करने के बाद गोकुल और सोपान दोबारा  से ये देखने के लिए पानी के नजदीक आये ,की मूर्ति ठीक से डूबी है या नहीं।  यही दोबारा से उनके लिए मौत का कारण बन गया। मूर्ति को देखने के दौरान ही उनका संतुलन बिगड़ गया और वो दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पुलिस को जानकारी दी और ग्रामीणों की मदद से उनका शव बाहर निकाला गया।