logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: दो तेज रफ्तार दोपहिया वाहनों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौके पर मौत, तीन गंभीर रूप से घायल


यवतमाल: दिग्रस में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना तहसील के निंभा गांव के पास घटी.

मृतक का नाम अब्दाल खान मिया खान पठान (50) है। वहीं, गंभीर रूप से घायलों में सलमान खान अब्दाल खान (32), शाहरुख खान अब्दाल खान (40) और रामेश्वर महादेव राठौड़ (25) हैं।

अब्दाल खान मिया खान पठान अपने दो बेटों के साथ दोपहिया वाहन पर शेकलगांव से दिग्रस आ रहे थे, जबकि रामेश्वर राठौड़ दोपहिया वाहन पर विठोली जा रहे थे. इसी दौरान निंबा गांव के पास उनके दोपहिया वाहन आमने-सामने टकरा गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य के सिर पर चोट लगी. 

घटना की जानकारी जैसे ही इलाके के लोगों को मिली वे मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए दिग्रस के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया. घायल तीनों की हालत गंभीर है. उन्हें इलाज के लिए यवतमाल के सरकारी अस्पताल भेजा गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद दिग्रस पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल में भेजा गया है।