logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: प्रहार पार्टी के उम्मीदवार बिपिन चौधरी की कार में अज्ञात लोगों ने लगाई आग; वाहन पूरी तरह जलकर खाक


यवतमाल: यवतमाल विधानसभा क्षेत्र से प्रहार जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार बिपिन चौधरी की कार को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। यह घटना शुक्रवार आधी को हुई। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई है। इससे पहले चुनाव के दौरान यवतमाल में कभी ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

बिपिन चौधरी यहां वडगांव इलाके के गुरुकृपा नगर में रहते हैं। शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे वो, उनके भाई और समर्थक चुनाव प्रचार कर लौटे। तभी रात करीब 2 बजे उनके पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनके दूसरे घर के सामने खड़ी उनकी चारपहिया गाड़ी में आग लग गई है।

जब चौधरी और उनका परिवार मौके पर पहुंचा तो पूरी गाड़ी आग की चपेट में थी। यह गाड़ी पंक्चर होने के कारण दो दिन से घर के सामने खड़ी थी। घटना की जानकारी तुरंत अग्निशमन विभाग और अवधूवाड़ी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। प्रत्याशी बिपिन चौधरी ने आशंका जतायी है कि घटनास्थल पर माचिस मिली है और गाड़ी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगायी गयी है। ऐसे में पुलिस अब यह तलाश कर रही है कि कार में आग किसने और क्यों लगाई। 

देखें वीडियो: