logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का राजमार्ग रोको आंदोलन


यवतमाल: जिले के खानगांव जामडोह तहसील में कई सालों से लटके सड़क और पुल के काम को लेकर ग्रामीणों ने रास्ता रोको आंदोलन किया। ग्रामीण ने चंद्रपुर-यवतमाल राजमार्ग पर यह आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन के कारण सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।  


पिछले कई सालों से ग्रामीण लटके सड़क और पुल निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर नागरिक सांसद, विधायक, जिला अधिकारी, तहसीलदार को ज्ञापन देकर निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग कर चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद उनकी मांग पर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। लगातार होती अनदेखी को देखकर ग्रामीण मंगलवार को आंदोलन में उतरे और उन्होंने चंद्रपुर-यवतमाल राजमार्ग को बंद कर दिया। 


ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले कलेक्टर को इस बारे में निवेदन किया था। इस रास्ता रोको आंदोलन में गांव की महिलाएं, पुरुष और स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रशासन उनकी यह मांगें पूरी नहीं करता, तबतक यह सड़क जाम आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही नागरिकों ने प्रशासन से मौके पर आने की मांग की है। नागरिकों के इस आंदोलन के कारण राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया है। सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

 

देखें फूल वीडियो: