logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: बाढ़ में 45 लोग फंसे, उपमुख्यमंत्री फडणवीस बोले- बचाव के लिए जल्द पहुंचेंगे हेलीकॉप्टर


यवतमाल: जिले में लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। मूसलाधार बारिश के कारण शहर और ग्रामीण हिस्सों के इलाके जलमग्न हो गए हैं। लगातार बारिश से महगाव तहसील के पैनगंगा और पूस नदियों के संगम पर आनंदनगर टांडा में स्थित मंदिर में गए 45 लोगों बाढ़ में फंस गए। वहीं इसको लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने जिला धिकारी से बात की है। इसी के साथ भारतीय वायुसेना (AIF) के दो विमानों के पहचने की जानकारी दी है। 

उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने यवतमाल जिले के महगांव तालुका के आनंदनगर टांडा में बाढ़ के पानी के कारण करीब 45 लोग फंसे हुए हैं. हम लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और अब एक घंटे के भीतर भारतीय वायु सेना के 2 हेलीकॉप्टर नागपुर पहुंचेंगे और फंसे हुए नागरिकों को निकालने के लिए तुरंत महागाव के लिए रवाना होंगे। यहां करीब 231 मिमी बारिश हुई है. मेरे सहयोगी मदनभाऊ येरावर भी संपर्क में हैं। हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं।"

मूसलाधार बारिश से बिगड़ी स्थिति 

जिले में पिछले दो दिनों से मूसलाधार बारिश शुरू है। लगातार बारिश से जिले में बाढ़ की स्थिति बन गई है। शहर से लेकर ग्रामीण हिस्से पानी में डूबे हुए हैं। बाढ़ का पानी घरो में घुस गया। वहीं कई जगहों से घर गिरने की घटना भी सामने आई है। लगातर बारिश के कारण तहसीलों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। लगातार बारिश के कारण एक महिला की भी मौत होने की घटना सामने आई है।