logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: नदी में नहाने गए वृद्ध ठण्ड से हुए बेहोश, फिर हुआ कुछ ऐसा....


यवतमाल: जिले में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है. घंटजी तहसील के वाघाडी नदी में नहाने गए वृद्ध की ठण्ड लगने से बेहोश हो गए। नदी तट पर कुछ नागरिकों ने इसे पानी पर तैरते हुए देखा। तो नागरिकों ने घांटजी पुलिस को सूचना दी। वहीं जाँच करने पर वृद्ध की सांस चल रही थी। फ़िलहाल वृद्ध का इलाज जारी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, घाटजी के संभाशिव वाहिले (62) ने शुक्रवार सुबह शहर के पास  स्नान किया। सुबह ठंडे पानी में उतरते ही वह अकड़ गया और बेहोश हो गया। नदी तट पर कुछ नागरिकों ने इसे पानी पर तैरते हुए देखा। तो नागरिकों ने घांटजी पुलिस को सूचना दी। 

घटना की गंभीरता को समझते हुए थानेदार नीलेश सुरडकर मौके पर पहुंचे. संभाशिव को नदी से बाहर निकालने के बाद पुलिस ने उसकी नब्ज जांची और पुष्टि की कि वह जीवित है। पुलिस ने तुरंत उसे ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बुजुर्ग की हालत स्थिर है.

बताया गया कि ठंडे पानी के कारण वृद्ध को अटैक आया था। इससे शरीर की नसें बड़ी हो जाती हैं, जिससे हृदय गति धीमी हो जाती है और मस्तिष्क में रक्त की आपूर्ति कम हो जाती है। चिकित्सा अधिकारी ने कहा, इसके कारण व्यक्ति अपना विवेक खो देता है। जागरूक नागरिकों ने समय पर पुलिस को फोन किया, पुलिस ने तुरंत आकर बुजुर्ग को नदी से बाहर निकाला और उचित दवा दी, जिससे बुजुर्ग की जान बच गई।