logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: अज्ञात वाहन ने ट्रक चालक को मारी टक्कर, व्यक्ति की मौके पर मौत, किन्ही जवादे के सामने हुई घटना


यवतमाल: यवतमाल में नागपुर हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर किन्ही जवादे फाटक के सामने एक अज्ञात वाहन की टक्कर में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ट्रक चालक की पहचान प्रभाकरम मन्निकम (30), अल्लापुरम, तमिलनाडु निवासी के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, प्रभाकरम और उसका साथी झाँसी से मूंगफली से भरा ट्रक लेकर हैदराबाद की ओर जा रहे थे। रास्ते में ट्रक चालक प्रभाकरम ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर एक मोड़ के सामने सड़क के किनारे ट्रक रोक दिया और लगुशंका के लिए उतर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रभाकरम की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा इतना भयानक था कि मृतक का सिर फट गया और सड़क पर खून बिखरा पड़ा था. हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई. घटना की जानकारी मिलते ही वड़की पुलिस घटनास्थल पहुंची. इस बीच पुलिस ने हाईवे पर यातायात सुचारू कराया और घटना का पंचनामा किया. वडकी पुलिस आगे की जांच कर रही है.