logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: मजदूरों को लेकर जा रहा ऑटो पलटा, एक की मौत, तीन गंभीर घायल 


यवतमाल: मिर्ची तोड़ने के लिए मजदूरों को लेकर जा रहा एक ऑटो पलट गया। इस हादसे में महिला मजदूरों की मौत हो गई। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक महिला की पहचान मंदाताई सुनील रामटेके (45, नरसाला) के रूप में हुई है। करणवाडी-नरसाला रोड पर सुबह नौ बजे यह दुर्घटना हुई। ऑटो में 11 महिला बैठी हुई थी। 

मिली जानकारी के अनुसार, नरसाला तहसील के गोधनी में मिर्ची तोड़ने के लिए सभी महिला ऑटो में बैठकर जारही थी। जैसे ही ऑटो करणवाडी-नरसाला रोड पर चौफूटली के पास पहुंचा वह पलट गया। इस दुर्घटना में पांच महिला गंभीर रूप से घायल जो गए। जिन्हे तत्काल मारेगांव ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक महिला की मौत हो गई। वहीं गंभीर हालत देखते हुए बाकी चार को यवतमाल जिला अस्पताल में रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ऑटो ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।