logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: वणी में प्रतिबंधित तम्बाकू व गुटखा पकडा, एलसीबी टीम की कार्रवाई


यवतमाल: जिले में चल रहे अवैध व्यवसायों पर अंकुश लगाने की सूचनाएं जिला पुलिस अधीक्षक डा. पवन बनसोड ने यवतमाल एलसीबी टीम को दिए है. जिसके बाद एलसीबी निरीक्षक प्रदीप परदेशी के मार्गदर्शन में एलसीबी की टीम ने छापामार कार्रवाई करना शुरू किया है. यवतमाल एलसीबी की टीम ने 27 जनवरी को वणी पुलिस थाना परिसर में छापामार कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित तम्बाकू व गुटखा जब्त किया.

मिली जानकारी के अनुसार यवतमाल एलसीबी की एक टीम वणी परिसर में गश्त लगा रही थीं. इस समय पुलिस को पता चला कि वणी के साने गुरुजी नगर फाले ले आऊट में रहनेलावे मुनाल वेलेकर अपने घर के सामने की गली में वाहन में रखा हुआ प्रतिबंधित तम्बाकू व गुटखे की बिक्री करने की जानकारी मिली. जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापामार कार्रवाई की. इस समय वाहन नंबर एमएच-29 एआर-5468 की तलाशी लेने पर उसमें तम्बाकू और गुटखा पाया गया. 

इसके बाद पुलिस ने वाहन व गुटखा सहित 2 लाख 63 हजार 670 रुपयों का माल जब्त किया. वहीं आरोपी मुनाल उर्फ मुन्ना वेलकर को हिरासत में लिया. शनिवार 28 जनवरी को अन्न और औषधि विभाग के अन्न सुरक्षा अधिकारी घनश्याम दंदे की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ वणी पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया.

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डा. पवन बनसोड, अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष जगताप, एलसीबी पुलिस निरीक्षक प्रदीप परदेशी के मार्गदर्शन में पीएसआई योगेश रंधे, पुलिस कर्मचारी उल्हास कुरकुटे, सुनील खंडागले, सुधीर पांडे, नरेश राऊत ने की.