logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: बारातियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 50 से ज्यादा लोग थे गंभीर 


यवतमाल: बारात में जा रहे बारातियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए, वहीं कईयों ने बचने के लिए नाले में छलांग लगा दी। यह घटना गुरुवार दोपहर नेर तहसील के कामदेव मंदिर के पास हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार, कामदेव मंदिर में शादी गुरुवार शादी का आयोजन किया गया था। शादी में शामिल होने के लिए वर और बधु पक्ष की एतराफ़ से सैकड़ो लोग जमा हुए। लेकिन इसी दौरान बाजू के पेड़ में लगे मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर मर दिया। जिससे मधुमक्खियां भड़क गई और मंदिर में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। 

हमला होते ही लोग खुद को बचाने के लिए भागने लगे। कई लोग जहां जंगल में भाग गए, वहीं कईयों ने बाजू में बह रहे नाले में छलांग लगा दी। इस दौरान कई तो भूसे तक में घुस गए। इस हमले में दो बच्चों सहित 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए।