logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: शहर की सुरक्षा और होगी चाक-चौबंध, लगेंगे 428 सीसीटीवी कैमरे; शुरू हुआ काम


यवतमाल: शहर में बढ़ते अपराध को देखते हुए पिछले पांच सालों से मुख्य चौक के साथ संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी लगाने की मांग की जा रही थी। पुलिस प्रशासन ने बार-बार सरकार को इस बारे में रिपोर्ट भेजी, पर यह फाइल ठंडे बस्ते में पड़ी रही। दो साल पहले तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद भी यह काम फंड के अभाव में नहीं हो पाया। अब ज़िला योजना समिति द्वारा 9 करोड़ 93 लाख की राशि उपलब्ध कराए जाने के बाद सीसीटीवी लगाने का काम शुरु हो गया है। कुल 428 कैमरों से शहर में डिजिटल निगरानी होगी।

सड़कों पर अपराध बढ़ गए हैं. दिनदहाड़े लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। सीसीटीवी से ऐसे अपराधों के आरोपियों को पकड़ने में मदद मिलेगी. इसीलिए शहर में सीसीटीवी लगाने की मांग की जा रही थी. अवधूतवाड़ी थाने की सीमा में कुल 50 प्रमुख चौक का चयन किया गया है. इसके लिए 53 पोल स्थापित किए गए हैं. इन पर कुल 219 सीसीटीवी लगाए जाएंगे।

यवतमाल शहर थाने की सीमा में 50 स्थानों पर 51 पोल स्थापित किए गए हैं। वहां 209 सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। दोनों पुलिस स्टेशनों द्वारा एक अलग प्रस्ताव दिया गया था। इसे मंजूरी मिल गई है और शहर थाने के सीसीटीवी के लिए 4 करोड़ 95 लाख का फंड स्वीकृत किया गया है। जबकि अवधूतवाड़ी थाने की सीमा में सीसीटीवी के लिए 4 करोड़ 98 लाख का फंड प्राप्त हुआ है।

यह नए सीसीटीवी अधिक क्षमता वाले हैं, इसलिए दिन और रात के फुटेज स्पष्ट होंगे। इससे अपराध होने के बाद पुलिस को आरोपियों के बारे में तुरंत सुराग मिल जाएगा. साथ ही, सभी सीसीटीवी के लाइव फुटेज कंट्रोल रूम में दिखाई देंगे। इस कंट्रोल रूम से पुलिस शहर के लगभग 100 प्रमुख स्थानों और उनके आसपास के इलाकों पर नज़र रख सकेगी. इसी नियोजन से कैमरे लगाए जा रहे हैं।