logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: कांग्रेस नेता शिवाजीराव मोघे ने प्रधानमंत्री मोदी पर की विवादित टिप्पणी, बताया दुष्ट और घातक


यवतमाल: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और नागपुर के पूर्व पालकमंत्री शिवाजीराव मोघे (Shivajirao Moghe) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Naredra Modi) को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी है। मोघे ने मणिपुर मुद्दे (Manipur Issue) पर बोलते हुए प्रधानमंत्री को दुष्ट बता दिया। इसी के साथ यह भी कहा कि, वह देश के लिए घातक है।" विश्व आदिवासी दिन (World Tribal Day) के मौके पर कांग्रेस ने यवतमाल में मणिपुर मुद्दे पर मोर्चा निकाला। इस दौरान बोलते हुए मोघे ने यह टिप्पणी की। 

पूर्व मंत्री ने एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि, “संयुक्त राष्ट्र ने आज का दिन विश्व आदिवासी दिन घोषित किया है। इसका मुद्दा आदिवासियों का सम्मान करना और आत्मविश्वास बढ़ाना है। लेकिन भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर की घटना पर आँख मुंदी हुई है। महिलाओं पर हुए अत्याचार को लेकर भाजपा और उनके एक दो साथियो को छोड़ दें तो वह इस घटना की निंदा कर रहे हैं।"

पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी करते हुए मोघे ने कहा, “आज गैर राजनीतिक संगठनों ने यह मोर्चा निकाला है। जिसका हम समर्थन कर रहे हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि, ये मोदी दुष्ट है। वह इस देश के लिए घातक और तोड़ने का काम कर रहा है।”