logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: ठेकेदार संघ के अध्यक्ष का सनसनीखेज आरोप, कहा - काम की निधि से 56 प्रतिशत बांटना पड़ता है


यवतमाल: यवतमाल जिला ठेकेदार संघ के अध्यक्ष प्रविण उमरकर ने सांसद, विधायक, मंत्री तथा कुछ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाकर हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा है कि सरकारी विकास कार्य प्राप्त करने और निधि का भुगतान-बिल निकालने के लिए कुल रकम का तकरीबन 56 प्रतिशत विभिन्न स्तरों पर बांटना पड़ता है। इस बात पर उन्होंने शिकायती स्वर में नाराजी जाहिर की।

प्रविण उमरकर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ठेकेदारों को काम करते समय कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और विकास कार्यों के निधि में से बड़ा हिस्सा जनप्रतिनिधियों व कुछ अधिकारियों को देना पड़ता है, जिससे वास्तविक काम की गुणवत्ता पर असर पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया में कुछ अधिकारी भी शामिल हैं। उन्होंने राज्य सरकार से इस पूरे मामले को गंभीरता से लेने और आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे स्वयं मामले पर ध्यान दें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

इस बीच, इन आरोपों से राजनैतिक और प्रशासकीय तबके में हलचल मची है, पर संबंधित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी, फिर भी उमरकर के बयान ने जिले में चर्चाओं को तेज कर दिया है।