logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: फर्जी सोयाबीन बीज बेचकर किसानों से धोखाधड़ी, बीज कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज


यवतमाल: यवतमाल जिले के बाभुलगांव में किसानों को कथित तौर पर फर्जी और घटिया गुणवत्ता का सोयाबीन बीज बेचने के मामले में बूस्टर प्लांट जेनेटिक्स कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई किसानों की लगातार मिल रही शिकायतों और जिला कलेक्टर के आदेश के बाद की गई।

जानकारी के अनुसार, जिले के कई किसानों ने शिकायत की थी कि कंपनी द्वारा बेचे गए सोयाबीन बीज की बुवाई के बाद अंकुरण नहीं हुआ, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। जांच के बाद बाभुलगांव के तालुका कृषि अधिकारी दत्तात्रय तमलवाड की शिकायत पर बाभुलगांव पुलिस ने देर रात कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 318(4) (धोखाधड़ी), आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 तथा बीज अधिनियम 1966 की धाराओं 6(A), 7(B), 19 और 21 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि किसानों की शिकायतों और बीज की गुणवत्ता की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।