logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: तीन दिन से लापता युवती की लाश कुएं में मिली, हत्या की आशंका


यवतमाल: उमरखेड तहसील के अनंतवाड़ी निंगनूर से लापता नाबालिग युवती का शव उसी के खेत में मौजूद एक कुएं में मिला। मृतक लड़की की पहचान अनंतवाड़ी, निंगनूर की कविता नारायण अगोशे (17) के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि, युवती ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर यहां फेंक दिया गया है।  

मिली जानकारी के अनुसार,कविता अपनी मां के साथ रोजाना खेतों में काम करने जाती थी। तीन अगस्त को वह अकेली खेत पर गयी थी। देर रात तक वह घर नहीं लौटी। इसलिए परिवार ने उसे हर जगह तलाशा। लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इसी बीच शनिवार को उसका शव उसके ही खेत के एक कुएं में मिला। निंगनूर के सरपंच बर्डे ने इसकी जानकारी बिटरगांव पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कुएं से निकालकर पंचनामा किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस को यह भी बताया गया कि यह युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त है। इसलिए पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उन्होंने आत्महत्या की है या इस घटना के पीछे कोई और वजह है।