logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: लगातार बारिश से जिले में फिर बिगड़े हालत, एक महिला बही


यवतमाल: जिले में एक बार फिर जोरदार बारिश शुरू हुई। बुधवार रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार तक जारी रही। इस दौरान शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए। इसी दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जहां गड्ढे में गिरनेके कारण एक महिला बाढ़ के पानी में बह गई। यह हादसा बांगड़ नगर में आइका पेट्रोल पंप के सामने हुई। घटना के समय मौजूद लोगों लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया। लेकिन पानी के बहाव में महिला बह गई।

हालांकि, अभी तक महिला का नाम सामने नहीं आया है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला किसी काम से घर से निकली थी और स्टेट बैंक चौक की तरफ जा रही थी। जैसे ही महिला बांगड़ नगर में आइका पेट्रोल पंप के सामने पहुंची गड्ढे में गिर गई।  इस दौरान वहां मौजूद महिलाओं ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह इसमें असफल हो गए। और महिला पानी की तेज बहाव में बह गई.

घटना की जानकारी मिलते ही आपदा विभाग और  पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव शुरू किया। नगर परिषद द्वारा जेसीबी मशीन द्वारा नाली को खोद रही है। खबर लिखे जाने तक महिला की खोज नहीं हो पाई थी।