logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: RTO की चेकिंग से किसान परेशान, विधायक नामदेव ससाने ने अधिकारीयों को हड़काया


यवतमाल: आरटीओ अधिकारीयों की चेकिंग से किसान बेहद परेशान है। बिना किसी कारण अधिकारी किसानों के वाहनों को रोकते हैं और घंटों चेकिंग के नाम पर उन्हें रुकाये रखते हैं। किसानो को होरही परेशानी को देखते हुए विधायक नामदेव ससाने ने आरटीयो अधिकारीयों की क्लास लगाई और बिना किसी कारण किसानों को परेशन नहीं करने की चेतवानी भी दी। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

बारिश के दिन हैं, किसानों को बुआई और विभिन्न कृषि कार्यों के लिए तहसील से आना-जाना पड़ता है। खाद, बीज, कृषि सामग्री के साथ-साथ खेतिहर मजदूरों को भी चार पहिया वाहनों का उपयोग करना पड़ता है। पुसद, उमरखेड़ और महागांव इलाके में गांव से चारपहिया वाहनों से आने वाले किसानों के लिए आरटीओ बड़ा सिरदर्द बन गया है। घंटों तक गाड़ियों को रोककर कागजात जांचने के नाम पर पैसे वसूलने का गंदा धंधा शुरू किया गया है। आए दिन गाड़ियों की चेकिंग होने से किसानों को काफी परेशानी हो रही है और आरटीओ में किसानों के प्रति काफी गुस्सा दिख रहा है.

इसकी जानकारी विधायक नामदेव ससाणे को हुई. उन्होंने तुरंत इस मामले पर संज्ञान लिया और सीधे सड़क पर उतर आए और आरटीओ अधिकारीयों की क्लास लगा दी। विधायक ने किसी भी वाहन को रोककर अनावश्यक परेशान न करें। किसानों को अनावश्यक कष्ट देना बंद करें। वाहनों को रोकना बंद करें।