logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: मदद नहीं मिलने से भड़के बाढ़ पीड़ित, नागपुर-तुलजापुर हाईवे किया बंद


यवतमाल: जिले में हुई लगातार बारिश के कारण कई इलाके पानी में डूब गए थे। बाढ़ के कारण कई घर जमीदोज हो गये, वहीं फसल बाढ़ के पानी में बह गई। बाढ़ के कारण किसानो और लोगों का बड़ा नुकसान हुआ था। प्रभावित लोगों को सरकार से सहायता नहीं मिलने के कारण वाघाडी के लोगों भड़क गए। उन्होंने बुधवार को नागपुर-तुलजापुर राजमार्ग को अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर वादा खिलाफी और ध्यान नहीं देने का आरोप भी लगाया। 

जिले में पिछले एक हफ्ते जोरदार बारिश हुई थी। जिले के अन्य हिस्सों की तरह वाघाडी में भी बाढ़ आई थी। जिसमें लोगों और किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। बीते दिनों जिले के पालकमंत्री संजय राठोड और राज्य आपदा मंत्री अनिल पाटिल जिले के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ ग्रस्त इलाको का दौरा भी किया था।  उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को तत्काल पांच हजार और राशन देने की बात कही थी। 

हालांकि, मंत्री के ऐलान किये हुए दो दिनों से ज्यादा बीत गया, लेकिन अभी तक नागरिकों को कोई सहायता नहीं मिली। सरकारी सहायता से होती देरी को लेकर आज नागरिको का आक्रोश आज फूट गया। नागरिकों ने आंदोलन करते हुए नागपुर-नागपुर-तुलजापुर हाईवे को बंद कर दिया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने सरकार पर ध्यान नहीं देने और कोरी घोषणा करने का आरोप भी लगाया। इसी के साथ चेतवानी देते हुए कहा कि, “अगर जल्द से जल्द सहायता नहीं मिली तो इससे भी तीव्र आंदोलन किया जाएगा।” नागरिकों के आंदोलन के कारण महामार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।