logo_banner
Breaking
  • ⁕ TCS नासिक केस में बड़ा खुलासा: चार्जशीट में जाकिर नाइक का नाम, 'इस्लाम ऐप' और ऑफिस की पैंट्री में अश्लील हरकत ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर के कैंसर अस्पताल से फिरौती की मांग; "1.23456 बिटकॉइन दो, वरना डेटा गया" ⁕
  • ⁕ अंबाझरी में दिनदहाड़े 7.30 लाख की लूट, मनी एक्सचेंज कंपनी के मैनेजर पर मिर्च पाउडर फेंककर चाकू से हमला... ⁕
  • ⁕ Nagpur: फेसबुक पर फर्नीचर खरीदने के नाम पर छात्रा से हुई 1 लाख 32 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: चिल्लर देसी शराब विक्रय का लाइसेंस देने के नाम पर 35 लाख से धोखाधड़ी, 7 लोगों पर मामला दर्ज


मारेगांव: शहर के महाकुल कर वाड़ी वार्ड नंबर 6 में रहने वाले ठेकेदार मयूर लवहाले को चिल्लर  देसी शराब विक्रय का लाइसेंस देने के नाम पर 35 लाख रुपयों से धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में  मारेगांव पुलिस ने एक मृत व्यक्ति सहित 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मयूर लवहाले के पिता संजय लव्हाले ने बेटे मयूर के लिए स्थाई रूप से व्यवसाय शुरू करा कर देने के लिए अपने दोस्त विजय ढाकने के साथ चर्चा कर शराब बिक्री का सरकारी लाइसेंस मिलने से 5 दिसंबर 2020 में यवतमाल शहर के शिवाजी चौक वाघापुर  में रहने राजू जायसवाल के साथ चर्चा कराई। इस दौरान राजू जायसवाल ने उन्हें बताया कि उसके पास दो से तीन लाइसेंस बिक्री की पार्टियां है। 

उनसे बातचीत के बाद सूचित करने की जानकारी दी। 16 दिसंबर 2020 में राजू जयसवाल यह अपने साथ साहेबराव कानडे, गोपाल कानडे, चंद्रशेखर कानडे, चेतन पाटील सभी रहने वाले चोपड़ा, जिला जलगांव के लोगों को मारेगांव लेकर पहुंचे। यहां पर  नंदुरबार जिले के भांगड़ा गांव निवासी छब्बू ताई वसावे का शराब बिक्री  का  लाइसेंस बिक्री के लिए होने की  बात बताई  उत्तर लाइसेंस की रकम  67 लाख 50 हजार रुपए बताई गई। वही छबु ताई से लाइसेंस खरीदी का व्यवहार होने की जानकारी दी गई।  

सौदा तय होने के बाद लाइसेंस खरीदी के एडवांस के रूप में नगद ₹200000 दिए गए। इसके बाद धीरे-धीरे  अन्य रकम भी साहब राव के खाते में जमा की गई। संपूर्ण प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 फरवरी 2021 में चिल्लर शराब बिक्री का लाइसेंस छबुताई वसावे  के नाम पर है या नहीं इसकी छानबीन करने के लिए नंदुरबार के पुलिस अधीक्षक, राज्य आबकारी शुल्क विभाग के कार्यालय में जाने पर पता चला कि उक्त लाइसेंस 2 अगस्त 2016 में नासिक में रहने वाले अनिल वाघुले को हस्तांतरित किए जाने की जानकारी सामने आयी। 

धोखाधड़ी होने की बात सामने आने पर उन्होंने तुरंत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। मारे गांव पुलिस ने मृतक साहेबराव कानडे, गोपाल राव कनाडे, चंद्रशेखर कानडे, चेतन पाटील सभी निवासी चोपड़ा, जिला जलगांव, राजू जयसवाल निवासी  वाघापुर जिला यवतमाल, छाबुताई वसावे और पुरुषोत्तम वसावे दोनों निवासी भांगड़ा  जिला नंदुरबार के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया। शिकायतकर्ता ने अमरावती जिले के अंजनगांव तहसील के ग्राम कस्बेगावहन में खेती बेचकर इतनी बड़ी रकम दी थी।