logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने कंटेनर को मारी जोरदार टक्कर, चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल


यवतमाल: हैदराबाद से नागपुर जा रहे आयशर ट्रक चालक ने कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में आयशर चालक और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर साईं पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने हुई। 

हैदराबाद से माल उतारकर नागपुर की ओर जा रहे आयशर ट्रक के चालक ने पीछे से एक कंटेनर में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में आयशर चालक राजू यादव ट्रक के केबिन में फंस गया, जबकि उसके साथी जयंत कुमार साहू के पैर में चोट लगी और वह गंभीर हालत में पड़ा हुआ था। तभी वाडकी पुलिस और एनएचआई कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और केबिन में फंसे आयशर ट्रक चालक को बाहर निकाला। 

इस दौरान ड्राइवर राजू यादव के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं, जबकि उसके साथी जयंत कुमार यादव के हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं थीं। घायलों को तुरंत करंजी के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा इतना भीषण था कि हाईवे पर यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया। इस घटना की आगे की जांच वड़की थाना पुलिस कर रही है।