logo_banner
Breaking
  • ⁕ धानोरकर गुट का ‘ऑपरेशन गुटनेता’ सफल; सुरेंद्र अडबाले बने मनपा कांग्रेस के नए गुट नेता, राजेश अडूर की हुई छुट्टी ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: डिवाइडर से टकराया तेज रफ्तार दुपहिया वाहन, दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल


यवतमाल: दुपहिया वाहन के डिवाइडर से टकराने के चलते एक दुपहिया वाहन चालक की मौत हो गई और पीछे बैठा एक व्यक्ति घायल हो गया। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर हिंगनघाट तहसील में जिमा टेक्स कंपनी के सामने हुई। हादसे में मृत व्यक्ति का नाम खैरी रालेगांव निवासी आशीष दुधे (35) और घायल का नाम छोटू पाटिल (45) है। वडनेर में उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, रालेगांव तहसील के खैरी के रहने वाले आशीष दुधे और छोटू पाटिल दोपहिया वाहन पर खैरी से पोहना होते हुए डोमाघाट जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में नेशनल हाईवे 44 पर येरला गांव के पास जिमा टेक्स कंपनी के सामने उनकी तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई।

इस हादसे में आशीष दुधे के सिर डिवाइडर से टकरा गया और उसका खून बहने लगा। अधिक खून बहने के चलते आशीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद छोटू पाटिल गंभीर रूप से घायल हो गया। वडनेर पुलिस और हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को वडनेर के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।