logo_banner
Breaking
  • ⁕ TCS नासिक केस में बड़ा खुलासा: चार्जशीट में जाकिर नाइक का नाम, 'इस्लाम ऐप' और ऑफिस की पैंट्री में अश्लील हरकत ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर के कैंसर अस्पताल से फिरौती की मांग; "1.23456 बिटकॉइन दो, वरना डेटा गया" ⁕
  • ⁕ अंबाझरी में दिनदहाड़े 7.30 लाख की लूट, मनी एक्सचेंज कंपनी के मैनेजर पर मिर्च पाउडर फेंककर चाकू से हमला... ⁕
  • ⁕ Nagpur: फेसबुक पर फर्नीचर खरीदने के नाम पर छात्रा से हुई 1 लाख 32 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: निर्मल-हैदराबाद मार्ग पर भीषण दुर्घटना; एक की मौत, तीन घायल 


यवतमाल: निर्मल-हैदराबाद रोड पर भीषण दुर्घटना हुए है, जहां तेज रफ्तार वाहन का अचानक फट गया। जिसके कारण वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में मौके पर एक की मौत हो गई, वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हे निर्मल के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान डॉ. सुरेखा बरलोटा के रूप में की गई है। वह शहर के मशहूर मनोचिकित्सक पीयूष बरलोटा की पत्नी है। सभी छुट्टी समाप्त कर वापस घर लौट रहे थे। दुर्घटना कितनी भीषण थी इसी से समझा जा सकता है गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

डॉ बरलोटा और उनके दोस्त परिवार के साथ घूमने गए। चार पहिया वाहन क्रमांक एमएच 29 बीपी 4200 से हैदराबाद से यवतमाल लौट रहे थे। निर्मल से 12 किमी दूर टोल बूथ के पास उनके चार पहिया वाहन का टायर फट गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में डॉ. सुरेखा बरलोटा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पूजा पीयूष बरलोटा (16), अथी (18) और मीनल (40) घायल हो गईं। नागरिकों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और निर्मल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

यह खबर सुनते ही यवतमाल के डॉक्टर निर्मल के लिए रवाना हो गए। हैदराबाद डॉक्टर्स एसोसिएशन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। निर्मल के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की मौत हो गई। सुरेखा बरलोटा का पोस्टमार्टम किया गया।