logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: मदन येरावार ने विरोधियों के आरोपों का किया खंडन, राजनीति में भाईगिरी के आरोपों को नकारा


यवतमाल: विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार विधायक रहे मदन येरावार ने हाल ही में अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का कड़ा खंडन किया। उन्होंने कहा कि, "मैंने चार बार विधानसभा चुनाव लड़ा और 2014 से लगातार विधायक रहा हूं। इसके अलावा, मैंने राज्यमंत्री के रूप में भी कार्य किया है, लेकिन कभी भी मैंने अपने विरोधियों पर व्यक्तिगत आरोप नहीं लगाए।"  

येरावार ने विपक्षी नेताओं द्वारा आरोप लगाने पर सवाल उठाया और कहा, "राजनीतिक सोयेत से आरोप लगाने वाले विपक्षी नेताओं का क्या उद्देश्य और दृष्टिकोण है?" इसके साथ ही, भाईगिरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह पहली बार है जब इस मुद्दे पर सवाल उठाए गए हैं, और उनका इस तरह की गतिविधियों से कोई संबंध नहीं है।  

येरावार ने कांग्रेस द्वारा भाजपा पर संविधान बदलने का आरोप लगाने की भी निंदा की। उन्होंने कहा, "वास्तव में संविधान का उल्लंघन कांग्रेस ने ही किया है, न कि भाजपा ने।"  

इस बैठक में भाजपा के शहर अध्यक्ष शंतनू शेटे भी उपस्थित थे, जिन्होंने येरावार के समर्थन में बात की और विपक्षी दलों के आरोपों को निराधार बताया।