logo_banner
Breaking
  • ⁕ अम्मा की दरगाह में 'दरिंदगी'! उर्स में आई महिला से गैंगरेप और जबरन धर्मांतरण; संचालक समेत 3 गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: जिले की प्यास बुझाएगा गोसे खुर्द बांध, 40 क्यूसेक पानी छोड़ा गया ⁕
  • ⁕ युद्ध की परिस्थिति है, ईंधन का संकट है और कांग्रेस के पास बहुमत नहीं; बावनकुले बोले- चुनाव एक तरफा है, इसलिए होने दें निर्विरोध ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चा बेचने का पाप छुपाने के लिए दरिंदे ने 15 वर्षीय पीड़िता का किया 'मुंडन' ,मुख्य मास्टरमाइंड अजय फुलझेले को पुलिस ने दबोचा ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: चाचा का निशाना चूका, सीधे भतीजे को लेकर जा लगी; पुलिस ने मामला किया दर्ज


यवतमाल: जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां फसल ख़राब करने वाले जानवरों पर चाचा ने गोली चलाई, लेकिन निशाना चुकने के कारण गोली भतीजे को जा लगी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।  खंडाला पुलिस ने आखिरकार इस मामले में चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, फेतरा गांव के चाचा-भतीजे बालू पांडुरंग कुर्डे और श्याम कुर्डे बुधवार की रात जंगल में शिकार करने के लिए 12 बोर की बन्दूक लेकर गए थे। शिकार अंधेरे में आते ही चाचा ने फायर कर दिया। लेकिन निशाना चुकने के कारण गोली भतीजे श्याम को गोली लगी है। गोली पीठ में लगी इससे वह घायल हो गया और निचे गिर पड़ा। 

इस घटना से घबराये चाचा ने अज्ञात हमलावरों द्वारा हमला करने का झूठा नाटक रचा। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने घायलों को यवतमाल के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इस मामले में घायल श्याम कुर्डे के भाई करण कुर्डे ने अपने चाचा के खिलाफ खंडाला पुलिस में तहरीर दी है। उसके बाद खंडाला पुलिस ने आरोपी बालू कुर्डे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने उसे 19 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।