logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: नवजात को सड़क पर फेंका, अस्पताल में कराया गया भर्ती


यवतमाल: जिले के पुसद से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नवजात बच्चे को अज्ञात ने सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर नागरिकों ने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को इलाज के लिए सरकारी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल बच्चा खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस बच्चे को किसने यहाँ फेंका इसकी जाँच कर रही है।

बच्चे को भगवान् का रूप माना जाता है। शास्त्रों में लिखा है बच्चे अपने माता-पिता के लिए मोक्ष का द्वारा होते हैं। जिन दंपती को बच्चे नहीं होते वह दुनिया भर का इलाज कराते जिससे उन्हें बच्चा हो सके, वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं, जो बच्चा होने के बावजूद उसे अपनाना नहीं चाहते। ऐसे ही एक मामला पुसद शहर से सामने आया है। जहां एक नवजात बच्चे को सड़क पर छोड़ कर फरार हो गए। 

पुसद सिटी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नागरिकों से दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि, शहर के बीएसएनएल टॉवर के पास दुरबाश केंद्र के पास सड़क किनारे एक नवजात बच्चे को कोई छोड़ कर फरार हो गया है। जानकारी के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को इलाज के लिए जिला मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टरों के अनुसार, बच्चा कुछ घंटे पहले ही पैदा हुआ था। फ़िलहाल बच्चे की हालत स्थिर है। डॉक्टरों द्वारा उसकी देखभाल की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बच्चे के असली माता पिता की खोज कर रही है।