logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal में गरजे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उद्धव का बीना नाम लेते हुए कहा- आघाड़ी में कोई नहीं चाहता तुम हो चेहरा


यवतमाल: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर हमला बोला है। मुख्यमंत्री पद को लेकर महाविकास आघाड़ी में चल रही रस्साकशी को लेकर बीना नाम लेते हुए कहा कि, एक आदमी के कितने चेहरे होते हैं, यह मुझसे बेहतर कोई नहीं जानता। इसीलिए अब माविया में आपके सहयोगियों को आपका चेहरा पसंद नहीं है।

शनिवार को मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत यवतमाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां बोलते हुए उन्होंने यह बात कही। बदलापुर में हुई घटना को लेकर माविया नेताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि 'विरोधियों की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है।'

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बदलापुर में सभी मांगें मानने के बावजूद आंदोलन जारी है. इसका मतलब है कि वे राज्य में आग लगाना चाहते थे। दंगे करना चाहते थे। उसकी रिपोर्ट हमारे पास है।