logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: प्यार में बन रहा था रोड़ा, प्रेमी ने सुपारी देकर प्रेमिका के पति की करवाई हत्या


यवतमाल: एक अगस्त को रात 9 बजे के बीच दरवाह से कुप्ता रोड पर जीनिंग के पास नाले में इसाम नामक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। युवक के सर पर गंभीर चोंट लगी हुई थी, जिससे खून बह रहा है। इसके बाद तुरंत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान उमेश सदाशिव चव्हाण (27, मंगकिन्ही) निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की। 

जाँच के दौरान पता चला की मृतक कीपत्नी का गांव के शंकर प्रेम सिंह चव्हाण (22) के साथ प्रेम संबंध होने का पता चला। इस दौरान यह भी पता चला की युवक ने मृतक पर पहले भी हमला किया था। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात काबुल कर ली। 

पूछताछ में आरोप ने बताया कि, उसका मृतक उमेश की पत्नी के साथ रिश्ते थे। इस बात की जानकारी मृतक को पड़ गई। वह इसको लेकर लगातार पत्नी की पिटाई करता था। इसी को देखते हुए उसने हत्या की साजिश रची। इसको लेकर रामा शंकर जाधव (29, सिंदखेड) और नेर तालुका के एक अन्य को 30,000 रुपये की सुपारी दी।

पुलिस ने आरोपी रमा शंकर जाधव को सिंदखेड़ से हिरासत में लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी फ़िलहाल फरार है। हिरासत में लिए गए आरोपी शंकर प्रेम सिंह चव्हाण और रमा शंकर जाधव को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने आरोपी को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।