logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: दो दुपहिया चोरों को पुलिस ने दबोचा, वणी पुलिस की कार्रवाई


वणी. शहर में बीते कई दिनों से दुपहिया चोरी की वारदातें तेजी से सामने आ रही है. दुपहिया चोरी की वारदातों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने भी कमर कस ली है. शनिवार को शहर के दिप्ती टॉकीज परिसर में चोरी की दुपहिया बेचने की फिराक में रहनेवाले दो चोरों को पुलिस ने हिरासत में लेकर उनके पास से पांच दुपहिया व मोबाइल सहित 1 लाख 95 हजार रुपयों का माल जब्त किया.

गिरफ्तार किए गए चोरों के नाम चंद्रपुर जिले के वरोरा के कॉलरी वार्ड निवासी रंजीत किनाके और वरोरा के हनुमान वार्ड निवासी पेशे से मैकनिक मोहम्मद अब्दुल कादीर थैम बताए गए है. शनिवार 28 जनवरी को दोनों चोरी की दुपहिया बेचने की फिराक में होने की जानकारी पुलिस निरीक्षक प्रदीप शिरस्कर को मिली थी. थानेदार ने तुरंत पुलिस की एक टीम को दिप्ती टॉकीज परिसर की दिशा में रवाना किया. काले कलर की बजाज प्लाटिना दुपहिया के सामने दो लोग खडे थे. 

उनको कब्जे में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. पुलिस ने जब अपने तेवर दिखाए तो आरोपियों ने अपराध कबूल किया. आरोपियों के पास के पांच दुपहिया व दो मोबाइल जब्त किए गए. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डा. पवन बनसोड, अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष जगताप, एसडीपीओ संजय पुजलवार, थानेदार प्रदीप शिरस्कर के मार्गदर्शन में एपीआई माधव शिंदे, सुदर्शन वानोले, सुहास मंदावार, विट्टल बुरूजवाडे, हरीन्द्रकुमार भारती, संतोष अढाव, पुरुषोत्तम डडमल ने की.