logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: चिंतामणि ट्रैवल्स का भीषण हादसा, 10 यात्री घायल; चालक का नियंत्रण छूटने से सड़क किनारे पेड़ से टकराई बस


यवतमाल: यवतमाल से पुणे जा रही चिंतामणि ट्रैवल्स का शुक्रवार शाम मनदेव के पास भीषण हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि चालक का वाहन से नियंत्रण छूटने के बाद ट्रैवल्स सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। हादसे में पुणे की ओर जा रहे 10 यात्री घायल हो गए। घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे की है।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों को निजी वाहनों से शासकीय अस्पताल भेजा गया, जबकि अन्य घायलों को टोल नाके की एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस और परिवहन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक प्रवीण मानकर अपने कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, ज्ञानोबा देवकाते के मार्गदर्शन में यातायात शाखा की टीम और उपविभागीय परिवहन अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए हादसे की जानकारी जुटाई और स्थिति को नियंत्रण में लिया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर यातायात व्यवस्था को सुचारु किया।

प्रियाताई तोडसाम ने घायलों का जाना हाल
हादसे की जानकारी मिलने के बाद आर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजू तोडसाम की पत्नी प्रियाताई तोडसाम भी घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने घायल यात्रियों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उन्हें हिम्मत दी। उन्होंने जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। चालक का नियंत्रण किस परिस्थिति में छूटा, इस संबंध में ग्रामीण पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।