logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: भामराजा में शिवसेना यूबीटी का रास्ता रोको आंदोलन, विभिन्न मांगों को केलर किया प्रदर्शन


यवतमाल: यवतमाल में शिवसेना यूबीटी की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर भामराजा में रास्ता रोको आंदोलन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों के लिए पूर्ण कर्ज माफी की घोषणा की थी। इसी तरह, सोयाबीन, कपास, चना और अरहर की कीमतें कम होने और नाफेड द्वारा गारंटी मूल्य पर माल खरीदने से इनकार करने के कारण किसान काफी संकट में हैं। इसी के चलते यह आंदोलन किया गया।  

प्रदर्शनकारियों ने फसलों का गारंटी मूल्य बढ़ाने, संपूर्ण फसल को नाफेड की ओर से ख़रीदे जाने, पिछले पांच वर्षों से लंबित किसानों के विद्युत कनेक्शन को शीघ्र जोड़े जाने, महाराष्ट्र ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत स्वीकृत सिंचाई कुओं के निर्माण के लिए अनुदान किसानों को तुरंत देने, किसानों का संपूर्ण ऋण माफ करने और पिछले वर्ष एवं इस वर्ष का फसल बीमा मुआवजा तुरंत किसानों के खाते में डाले जाने सहित विभिन्न मांगें की।  

इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख किशोर इंगले, पूर्व जिला प्रमुख संतोष धवले, उपजिला प्रमुख गजानन डोमाले, शिवसेना यूबीटी कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।