logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: एसटी हुई दुर्घटना का शिकार, दो की मौत, 10 घायल


यवतमाल: दारव्हा से नागपुर की तरफ जाने वाली राज्य परिवाहन निगम की बस दुर्घटना का शिकार हो गई। सामने से आ रहे मालवाहक ने अनियतंत्रित होकर बस को टक्कर मार दी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दस गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा दोपहर 1.15 बजे हुए। 

मिली जानकारी के अनुसार, यवतमाल डिपो की बस क्रमांक MH40Y5022 दारव्हा से नागपुर की तरफ जा रही थी। जैसे ही बस कामठवाडा के पास पहुंची, सामने से आरहे एक मालवाहक ने बस के दाहिने हिस्से को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बस का दाहिना हिस्सा पूरी तरह टूट गया। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 10 गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां वह खतरे से बाहर है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।