logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: निजी ट्रेवल्स की लूटमारी पर लगाम, परिवहन निगम ने त्यौहारों पर तय किया किराया


यवतमाल: निजी ट्रेवल्स यात्रियों से मनचाहा किराया वसूल करने में लगे हुए हैं। त्यौहारों सीजन में निजी बस संचालक लूटमारी पर उतर आते हैं, सीजन के दौरान यात्रियों से दोगुना किराया वसूल करते हैं। बस संचालकों के मनमानी पर लगाम लगाने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। परिवहन महामंडल ने त्यौहारी सीजन में बसों का किराया निर्धारित कर दिया है। इसके तहत अब निजी बस संचालक तय रेट से ज्यादा किराया वसूल नहीं कर सकते हैं। वहीं अगर ऐसा करता हुआ कोई पाया जाता है तो उसपर कड़ी कार्रवाई करने की चेतवानी भी जारी की है। 

जिला सूचना विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, परिवहन निगम ने निजी यात्री बसों का किराया तय कर दिया है। इसी के साथ विभाग ने अधिक किराया वसूल करने वालों को सख्त चेतवानी दी है। वहीं निर्धारित किराये से अधिक किराया वसूले जाने पर यात्री उप क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय यवतमाल जारी नंबर में कॉल कर 9404035310 या ईमेल dyrto.29-mh@gov.in पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

यह होंगे रेट: 


नागरिकों के मज़बूरी का उठाते हैं फायदा 

दीपावली सहित अन्य त्यौहारों में बड़ी संख्या में नागरिक अपने घरों से अन्य शहर या वहां से अपने गृह जिले आते हैं। सीजन होने के करण बस संचालक खूब फायदा उठाते हैं। भीड़ और सीट के नाम पर निजी बस संचालक यात्रियों से दोगुना किराया वसूल करते हैं। वहीं घर जाने और परिवार दोस्तों के साथ त्यौहार मानाने के लिए उत्सुक नागरिक दोगुना किराया देकर सफर करते हैं। 

कार्रवाई की करते रहे मांग

हर सीजन में इसी तरह का हाल रहता है। इसको लेकर परिवहन विभाग सहित स्थानीय आरटीयो में इसको लेकर शिकायत की जाती रही है। इसी के साथ निजी बस संचालकों पर मनमाना किराया वसूल करने को लेकर कार्रवाई करने की मांग भी होती रही है। हालांकि, इसके बावजूद बस संचालकों पर कोई असर नहीं दिखाई देता और वह बेधड़क लूटमारी में लगे रहते। वहीं परिवहन विभाग के इस निर्णय से नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।