logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: संपूर्ण किसानों को 24 घंटे मुफ्त बिजली आपूर्ति करें


  • शिवसेना करेगी 6 दिसंबर को अनशन सत्याग्रह आंदोलन

पांढरकवडा. पूर्व विदर्भ में दिन में 12 घंटे कृषिपंपों को बिजली आपूर्ति तथा किसान आत्महत्याग्रस्त विदर्भ व मराठवाडा में केवल रात में आठ घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है. सभी किसानों को 24 घंटे मुफ्त बिजली आपूर्ति कराने की मांग को लेकर शिवसेना ने 6 दिसंबर को अनशन सत्याग्रह करने का ऐलान किया है.

हाल ही में 30 नवंबर को शिंदे सरकार ने एक आदेश पारित कर पूर्व विदर्भ के वर्धा जिले को छोडकर पांच जिलों में खेती के लिए कृषि पंपों की बिजली आपूर्ति केवल दिन में 12 घंटे देने का आदेश निकाला है. इस आदेश का स्वागत शिवसेना प्रवक्ता किशोर तिवारी ने किया है. 

लेकिन किशोर तिवारी की मांग है कि यहीं निर्णय राज्य के वन्यप्राणी ग्रस्त व अतिवृष्टी से नुकसान सहकर मौत को गले लगानेवाले किसान आत्महत्याग्रस्त पश्चिम विदर्भ व मराठवाडा में लागू किया जाए. इसी मांग को लेकर 6 दिसंबर को आंदोलन करने की घोषणा किशोर तिवारी ने की है.इस आंदोलन में अवनी बाघिन के हमले में शहीद हुए किसान का परिवार भी शामिल होगा. 

इस आंदोलन में सभी किसानों को 24  घंटे मुफ्त बिजली आपूर्ति कराने, सभी फसलों व किसानों की वन्यप्राणियों से सुरक्षा करें, प्रधानमंत्री की घोषाणा के तहत सभी जरूरतमंदों को पक्के घरकूल दिए जाए. आंदोलन में सैंकडों किसान, खेतहर मजदूर, आदिवासी व जरूरतमंद नागरिक बडी संख्या में शामिल होंगे यह जानकारी संयोजक आदिवासी नेता अंकित नैताम ने दी.