logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: चेकिंग वाहन को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; पुलिसकर्मी सहित दो की मौत


यवतमाल: नागपुर-तुलजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (Nagpur-Tuljapur NH) पर वाहनों का निरीक्षण कर रहे राजमार्ग पुलिस वाहन को एक तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक पुलिसकर्मी और एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई है। अरनी-महागांव के बीच कोसदनी घाट में शनिवार आधी रात को यह भयानक हादसा हुआ।

इस हादसे में हाईवे पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस संजय रंगराव नेटके (30) निवासी। शिवाजी वार्ड, पुसद और आयशर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये। यवतमाल में उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटना दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाईवे पुलिस ने ट्रक को रोका और उसके दस्तावेज जांचे। उसी समय पीछे से तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने हाईवे पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। इसी दौरान सड़क पर निरीक्षण के लिए खड़े पुलिसकर्मी संजय नेटके ट्रक और आयशर के बीच कुचल गये। हादसे के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। संजय नेटके होम गार्ड के कोटे से पुलिस कांस्टेबल पद तक पहुंचे थे। पुलिस बल उनकी आकस्मिक मौत पर दुख व्यक्त कर रहा है।