logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: सड़क से जा रहे दो व्यक्तियों को सवारी वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत


यवतमाल: जिले के पुसद तहसील के मडगाव में बड़ा हादसा हुआ है। जहां टहल रहे दो व्यक्तियों को टाटा मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे के आस-पास हुआ। मृतकों की पहचान सुधाकर लाल सिंह आड़े और नरेन्द्र नामदेव धाड के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक गुरुवार सुबह सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान पीछे से अति तेज रफ़्तार टाटा मैजिक क्रमांक एमएच29बीसी 0958 ने दोनों को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

घटना को लेकर आरोपी वाहन चालक ओंकार गणेश चव्हाण (19, सावरगांव बांग्ला) के खिलाफ ग्रामीण पुलिस स्टेशन पुसद में धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।