logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: महिला किसान की तुअर की फसल में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग, डेढ़ लाख का नुकसान


यवतमाल: जिले के रालेगाव तहसील के खैरी गांव में एक महिला किसान की तुवर फसल को अज्ञात व्यक्ति ने आग लगाकर पूरी तरह से नष्ट कर दिया। इस आग से महिला किसान को लाखों का नुकसान हुआ।

यह घटना रात करीब 10 बजे के आसपास की है। महिला किसान का नाम सिमाता नगाजी जांभुलकर है। सिमाता जांभुलकर ने अपने खेत में लगभग 250 तुवर की बोरियां तैयार की थी और उन्हें खैरी के पास स्थित मारेगांव तहसील के बोरी गदाजी खेत परिसर में रखा था।

रात के समय अज्ञात व्यक्ति ने इन बोरियों को आग लगा दी, जिससे तुवर की फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई और महिला को लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ।

इस घटना के बाद महिला किसान ने मारेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है।