logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

यवतमाल वाशिम लोकसभा सीट से भावना गवली का पत्ता कटा, सीएम शिंदे ने इस नेता पर जताया भरोसा


यवतमाल/वाशिम: यवतमाल लोकसभा सीट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने मौजूदा सांसद भावना गवली (Bhawana Gawali) का टिकट काट दिया है और उनकी जगह राजश्री पाटिल (Rajshree Patil) को अपना उम्मदीवार बनाया है। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने हिंगोली सीट पर भी उम्मीदवार को बदल दिया है। 

ज्ञात हो कि, गवली पिछले 25 सालों से यवतमाल वाशिम लोकसभा सीट से सांसद हैं। इस बार भी वह लगातार अपनी दावेदारी पेश कर रही थी। इसको लेकर वह निकले स्तर से लेकर ऊपरी स्तर तक दवाब बनाने का प्रयास कर रही थी। यही नहीं दो दिन पहले वह नागपुर जाकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मिली।

भाजपा नेता कर रहे थे गवली का विरोध 

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लगातर यवतमाल सीट से गवली का विरोध कर रहे थे। यही नहीं शिवसेना की तरफ से सर्वे भी किया गया था, जो  उनके खिलाफ आया इस को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा यह निर्णय लेने की बात सूत्रों ने दी। 

उम्मीदवारों को सीधा मिलेगा एबी फॉर्म 

यवतमाल लोकसभा सीट पर नामांकन भरने की आखिरी तारीख शुक्रवार यानी चार अप्रैल है। हालांकि, इसके बावजूद शिवसेना ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया। सूत्रों के अनुसार, इस सीट पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया जाएगा, बल्कि सीधा एबी फॉर्म देकर नामांकन कराया जाएगा। 

निर्दलीय उतरने की तैयारी 

अपनी टिकट काटने की आशंका के बाद गवली ने भी अपनी तैयारी कर ली है। पिछले 25 सालों से सांसद होने के कारण वह इस सीट को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। सूत्रों के अनुसार, गवली ने बगावत का बिगुल फूंकते हुए निर्दलीय तौर पर नमानकन दाखिल करेगी। समर्थकों द्वारा नामांकन फॉर्म खरीदने की जानकारी सामने आई है। 

कौन है राजश्री पाटिल?

राजश्री पाटिल हिंगोली से वर्तमान सांसद हेमंत पाटिल की पत्नी है। राजश्री पाटिल मूल रूप से यवतमाल की रहने वाली हैं। वह वर्तमान में गोदावरी अर्बन बैंक की अध्यक्ष हैं। इसके अलावा, वे महिला संगठन भी चलाते हैं। उन्हें राजनीतिक विरासत अपने पिता से मिली थी. उनके पिता एक वफादार कांग्रेस कार्यकर्ता थे। राजश्री पाटिल तिरले कुनबी समुदाय से हैं, इसलिए कहा जा रहा है कि वह यवतमाल-वाशिम में इस समुदाय के डेढ़ लाख से अधिक वोटों को महायुति की ओर खींचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं और महाविकास अघाड़ी उम्मीदवार को टक्कर दे सकती हैं।