logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: महिलाओं और वरिष्ठ नागिरकों को एसटी यात्रा के लिए कुछ समय की राहत, स्मार्ट कार्ड की रसीद दिखाने पर मिलेगी छूट


यवतमाल: 1 सितंबर से एसटी की बसों में सफर करने वाली 65 से 75 साल की महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘NCMC’ (नेशनल कॉमन मोबिलिटी) स्मार्ट कार्ड ज़रूरी कर दिया गया है। हालांकि, स्मार्ट कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में तकनीकी दिक्कतों की वजह से यात्रियों में भ्रम बना हुआ है।

इसी को देखते हुए, एसटी निगम ने पात्र यात्रियों को स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन करने की रसीद दिखाकर छूट दरों पर सफर करने की अस्थाई सुविधा दी है। जिन यात्रियों ने स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन किया है, वे असली कार्ड मिलने तक आवेदन करने की रसीद दिखाकर छूट का फायदा उठा सकेंगे।

जिन पात्र महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने अभी तक स्मार्ट कार्ड के लिए रजिस्टर नहीं किया है, उनसे अपील की गई है कि वे तुरंत पास के ST डिपो या आधिकारिक सेंटर पर जाकर आवेदन करें। साथ ही, यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय पर रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें क्योंकि ऑटोमेशन की वजह से छूट सिर्फ स्मार्ट कार्ड धारकों  को ही मिलेगी।