logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: भंडारी मे युवक को बेरहमी से पीटा


पुसद. तहसील के भंडारी में 14 अक्टूबर 2022 को रात 8 बजे के बीच शराब के नशे में बिना किसी कारण के एक मां को गाली देने की बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया. इसके बाद आरोपियों ने षडयंत्र कर शिकायतकर्ता को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा. तीन लोगों के खिलाफ ग्रामीण थाने में मामला दर्ज किया गया है. ईश्वर राजू चव्हाण (24) शिकायतकर्ता का नाम है. भंडारी निवासी (27) के दीपक रामधन राठोड और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. 

 ग्रामीण थाने के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिपक नशे की हालत में ईश्वर की मां को बिना वजह गालियां दे रहा था. ईश्वर ने जब दीपक को टोका तो तीनों आरोपियों ने साजिश कर उसके सिर पर लाठी से वार कर घायल कर दिया. इसी दौरान ईश्वर की मां को भी लात-घूंसों से पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई. मामले की आगे की जांच ग्रामीण थाने में जारी है.