logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: किसानों पर आसमानी संकट, अधिकारियों का निरीक्षण


अकोला: जिले में भारी बारिश के कारण खेतों में पानी जमा हो गया है, जिसके कारण खड़ी फसल पानी में बाह गई। इस कारण किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। सोमवार को जिला प्रशासन के अधिकारीयों ने भारी बारिश के फसलों का निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित किसानों से बात भी की। किसानों ने अधिकारियों से जल्द से जल्द नुकसान भरपाई सहित बिना नियम लगाए फसल बिमा लागू करने की मांग की। 

पिछले कई दिनों से जारी लगातार बारिश के कारण धारूल के साथ बोरदी, रामपुर, कसोद, शिवपुर, सुकली, रहनापुर, उमरा, अकोलखेड़, अकोली जागीर, वस्तापुर। पोपटखेड़, मोहला, लाडेगांव, जीतापुर, पिंपरी, शाहपुर और आसपास के इलाकों में बारिश से फसल बर्बाद हो गई है। क्षेत्र में नमी के कारण इस क्षेत्र में प्री-मानसून कपास बड़े पैमाने पर उगाया जाता है, लंबे समय तक मानसून और कम पानी के कारण खरीफ सीजन की शुरुआत में कई लोगों को दोहरी बुवाई का सामना करना पड़ा था। अब लौटी बारिश ने बाकी फसलों को तबाह कर दिया है। 

इस निरिक्षण में जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी आरिफ शाह, तहसीलदार नीलेश मडके ने इन क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। इस अवसर पर तहसील कृषि अधिकारी सुशांत शिंदे, कृषि सहायक बैरागी के साथ-साथ भारतीय स्टेट बैंक अकोट के प्रबंधक ने सामाजिक प्रतिबद्धता बनाए रखते हुए किसानों के खेतों का दौरा किया।