logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

12,362 लाख रु. की मदद राशि घोषित, किसानों को जल्दी ही मिलेगी मदद राशि


  • 90 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र की फसलें प्रभावित
  • 1.04 लाख किसानों का नुकसान
अकोला. राज्य सरकार द्वारा जिले में खेतों के हुए नुकसान की किसानों के लिए 12,362 लाख रु. की मदद राशि घोषित की है. वह मदद राशि आनलाइन माध्यम से किसानों को उनके खातों में जल्दी ही मिलेगी. जिले में 90 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र की फसलें प्रभावित हुई है. जिसमें 1 लाख 4 हजार 888 किसानों का नुकसान हुआ है.

जिले में कई जगह फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं है. इस कारण जिल में जुलाई से अगस्त तक 90,665.29 हेक्टेयर क्षेत्र की खेतों की फसलें खराब हो गई है. जिसमें 1 लाख 4 हजार 888 किसानों का नुकसान हुआ है. जिले के इन नुकसानग्रस्त किसानों को राज्य सरकार द्वारा 12 हजार 362 लाख रु. की मदद की घोषणा की है. यह मदद जिलाधिकारी की ओर वर्ग की गई है. जल्दी ही किसानों को आनलाइन पध्दति से मदद मिलेगी.