logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: शराब की तस्करी करते 2 गिरफ्तार, 50 हजार का माल जब्त


अकोला: सोमवार को पुलिस की विशेष टीम ने शराब का परिवहन करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 50 हजार रू. मूल्य का माल जब्त किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी के विशेष टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि बोरगांव से मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से देशी शराब की ढुलाई की जा रही है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की. इस दौरान दो व्यक्ति मोटरसाइकिल (एमएच 30 बीजी 7695) पर दो देशी शराब के बॉक्स ले जाते पाए गए.

 पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनके पास से 8 हजार रू. मूल्य की 96 बोतल शराब और 42 हजार रू. मूल्य की एक मोटरसाइकिल इस तरह कुल मिलाकर 50 हजार रू. मूल्य का माल जब्त किया है. पकड़े गए आरोपियों में मंगेश दमोदर निवासी बोरगांव, मुश्ताक शाह दूर्बान शाह, निवासी पातुर शामिल हैं. आरोपियों के खिलाफ बोरगांव मंजू पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई विशेष टीम के प्रमुख पीआई विलास पाटिल और पुलिस कर्मियों ने की है.