logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: आधी रात अकोला स्टेशन में लगे '५० खोके एकदम ओक्के' के नारे, जानें क्या है मामला? 


अकोला: बालासाहेब शिवसेना पार्टी (शिंदे गुट) की सांसद भावना गवली और शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के सांसद विनायक राउत मंगलवार की रात अकोला रेलवे स्टेशन पर आमने-सामने आ गए। इस दौरान उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं ने '५० खोके एकदम ओक्के', 'देशद्रोही-देशद्रोही' जैसे नारे लगाए। दोनों नेताओं के बीच हुई इस नारेबाजी में कड़ाके की ठण्ड में भी रेलवे स्टेशन का माहौल गर्म हो गया। 

शिंदे गुट की सांसद भावना गवली और  ठाकरे गुट के सांसद विनायक राउत मुंबई जाने वाली विदर्भ एक्सप्रेस में सवार होने के लिए मंगलवार रात अकोला रेलवे स्टेशन पहुंचे। दोनों सांसद अचानक आमने-सामने आ गए। इस दौरान उद्धव ठाकरे गुट के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने 'देशद्रोही-देशद्रोही' जैसे जोरदार नारे लगाए। इससे अकोला रेलवे स्टेशन पर काफी हंगामा हुआ। 

भावना गवली के ट्रेन में चढ़ने के बाद भी उसके सामने '५० खोके एकदम ओक्के' जैसे नारे  लगाए जाते रहे। लगातार लगाए जारहे नारों के बीच गवली ने भी जोरदार प्रतिकिया दी। नारेबाजी करने में शिवसेना विधायक नितिन देशमुख, जिला प्रमुख गोपाल दातकर, शिवसेना महानगर अध्यक्ष राजेश मिश्रा, युवा सेना के पदाधिकारी राहुल कराले सहित अन्य शिवसेना पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विनायक राउत ने मौजूदा राजनीतिक स्थिति की आलोचना की। महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है जो संस्कृति को संरक्षित करता है और संतों की भूमि है। इस धरती ने विचार दिए हैं। इस समय महाराष्ट्र में गंदी राजनीति चल रही है और पैसे से राजनीति भी खरीदी जा रही है। यह कारोबार सबसे पहले बीजेपी ने शुरू किया था, जिसके बाद से महाराष्ट्र में वैचारिक स्तर गिर गया है।