logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात बदमाशों पर लगाया मकोका, एसपी जी श्रीधर की रिपोर्ट पर कार्रवाई


अकोला: जिले में अपराधियों पर पुलिस का सख्त रुख लगातार जारी है। इसी बीच शहर में अपराध का पर्याय बन चुके  सुहास सुरेश वाकोडे सहित उसके साथ साथियों पर मकोका लगा दिया है। जिले के पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर द्वारा दी गई रिपोर्ट पर अमरावती जोन की  विशेष पुलिस महानिरीक्षक चंद्रकिशोर मीणा ने यह कार्रवाई की है।

मकोका के तहत की गई कार्रवाई में  गैंग लीडर सुहास सुरेश वाकोडे, ऋतिक सुधीर बोरकर, गणेश राजू कैटले, राहुल नामदेव मस्के, सोनू उर्फ ​​विशाल सुनील मंदिरेकर, विशाल महादेव हेरोले और दर्शन सुभाष नंदगवाली का नाम शामिल है। यह सभी हार्डकोर अपराधी है। इन अपराधियों में कई  चिखलपुरा हत्याकांड में भी शामिल रहे हैं।