logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: एफडीए की बड़ी कार्रवाई, दीपावली से अकोला में जब्त किया लाखों का नकली खोवा


अकोला: दीपावली का समय आते ही बाजर में नकली खोवा और उससे बनाई गई मिठाई बिकने के मामले में बढ़ोतरी हो जाती है। जिसको देखते हुए हर साल खाद्य एवं औषधि प्रशासन ऐसे दुकानदारों और लोगों पर कार्रवाई करता है। इस वर्ष भी एफडीए ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को एफडीए ने शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मार कर नकली खोवा से बनी 486 किलोग्राम मिठाई जब्त की है। जिसकी कीमत 1 लाख 6600 रूपये है।

एफडीए अधिकारीयों को गुप्त सूचना मिली थी कि, निजी वाहन के माध्यम से बड़ी मात्रा में राज्य और जिले के बाहर से नकली मिठाइयां शहर में आ रही हैं। इसी सूचना के आधार पर एफडीए ने वाशिम जिले के कारंजा लाड तहसील के निमवाड़ी स्टैंड निवासी अनिकेत प्रफुल्ल कुमार सेठ के यहां छापा मारा और 59,600 रुपये मूल्य की 298 किलो मिठाइयों का शेष स्टॉक जब्त किया गया। जब्त मिठाई के पैकेट में न तो लॉट नंबर न ही उत्पादन तिथि और शाकाहारी चिन्ह।

दूसरी कार्रवाई हरिहरपेठ स्थित शुभम रामसरन पांडे के स्वामित्व वाले सौम्य गृह उद्योग पर की गई। एफडीए ने यहां से 188 किलो का माल जब्त किया है। जिसकी कीमत 47,000 हजार रुपये आंकी गई। यहां जब्त मिठाइयों के डब्बों में भी किसी भी प्रकार का मार्क नहीं था। 

मिठाइयों की शुद्धता की कोई गैरंटी नहीं 

दिवाली के दौरान मिठाइयों की भारी मांग होती है, इसलिए व्यापारी इसका फायदा उठा रहे हैं। उपभोक्ताओं को मिलावटी और नकली मिठाई बेचने की कोशिश कर रहे हैं। इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि बाजार में मिलने वाली मिठाइयां शुद्ध खावा से ही बनती हैं। इसलिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन लगातार मिठाई बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।